जयपुर, राजधानी में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। एक 17 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला है। आरोपी युवक ने एक नाबालिग लड़की को फोन पर मिलने बाहर बुलाया। स्कूटी पर बगरू में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और इतना ही नहीं आरोपी युवक ने पीड़िता के मां के मोबाइल पर दुष्कर्म का वीडियो भी भेज दिया। करधनी पुलिस ने लड़की को बगरू से बरामद किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। युवक कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया था। इससे पहले लड़की के परिजन युवक के खिलाफ दो बार मामला दर्ज करा चुके हैं।
करधनी थाना अधिकारी ने बताया मामला।
करधनी थाना अधिकारी राजेश बाफना ने बताया कि नाबालिग ने सोमवार देर रात मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की का दोस्त अमित है। अमित ने उसके मोबाइल नंबर पर SMS किया। इसके बाद उसे फोन कर घर के बाहर बुला लिया। नाबालिग लड़की का कहना है कि उसे डरा धमका कर बुलाया। तब वह खुद अपने रिश्तेदार की स्कूटी को लेकर घर से निकल गई। अमित उसे बगरू में किराए के मकान में लेकर पहुंचा। लड़की का आरोप है कि अमित ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरी तरफ जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो मां मोबाइल नंबरों पर फोन किया। काफी तलाश करने के बाद मां ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
पुलिस ने बगरू से बरामद किया लड़की को।
पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल नंबरों की लोकेशन निकाली। लोकेशन के आधार पर पुलिस बगरू में तलाश करते हुए पहुंच गई। वहां पर पुलिस को नाबालिग मिल गई। पुलिस को देखकर अमित फरार हो गया। पुलिस नाबालिग को बगरू से लेकर आ गई। बाद में युवक ने नाबालिग की मां के मोबाइल नंबर पर दुष्कर्म का वीडियो भेज दिया। वीडियो देखकर पूरा परिवार परेशान हो गया। इसके बाद देर रात को लड़की की ओर से करधनी थाने में मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस लड़की का मेडिकल चेकअप करवा कर बयान दर्ज कराएगी। पुलिस का कहना है कि अभी तक वीडियो पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया गया है।
लड़की के परिजनों ने आरोपी अमित के खिलाफ पहले भी दो बार मामला दर्ज कराया है।
जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की 2020 में अमित के खिलाफ दो बार मुकदमा दर्ज करा चुकी है। पहली बार लड़की ने युवक के खिलाफ अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो वह बयानों में पलट गई। पुलिस ने फाइल को बंद कर दिया। इसके बाद दोबारा से लड़की ने अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया था। तो कोर्ट में बयानों में लड़की ने रेप की बात कही थी। करधनी पुलिस ने उस समय अमित को गिरफ्तार कर लिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि अमित कुछ दिनों पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। अब लड़की ने तीसरी बार दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)