राजस्थान में 3 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के बीच यूथ कांग्रेस में नोटिस विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। राजसमंद में 22 व 23 मार्च को प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक में नहीं पहुंचने वाले 43 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। तय समय में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस नोटिस के सार्वजनिक होने से इसकी चर्चा शुरू हो गई है। जिन अधिकारियों नोटिस दिए गए हैं उनमें 2 प्रदेश अध्यक्ष, 10 प्रदेश महासचिव, 18 प्रदेश सचिव और 14 जिला अध्यक्ष शामिल है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने जारी किए हैं।
कांग्रेस की यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी में अभी 70 पदाधिकारी हैं। इसके अलावा 39 जिला अध्यक्ष है। राजसमंद में रखी गई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आधे से ज्यादा पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हर महीने होती है। आमतौर पर यह बैठक जयपुर में होती है। लेकिन इस बार राजसमंद में रखी गई थी।
दिए गए नोटिस में यह पदाधिकारी शामिल है-
दो प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीन फकीर और संजीता सुहाग। दस प्रदेश महासचिवों में आशीष चौधरी, जगमोहन मीणा, गौरव सैनी, नवीन कुमार, तेजकरण चौधरी, तेज प्रताप सिंह तवर, सबी अहमद, भारत चौधरी, अजीत बेनीवाल और अरुण व्यास है। इसके अलावा प्रदेश सचिवों में रामदेव यादव, कृपाल मीणा, पूजा भार्गव, वीर प्रकाश, रामनिवास गोदारा, गजनफर अली, राहुल खान, बंसीलाल देवड़ा, देवेंद्र मिश्रा, हरिमोहन गुर्जर, योगेश कच्छावा, शाउन खान, उदय सिंह गुर्जर, हरप्रीत सिंह, रामरतन मीणा, इमाम नकवी, मानसिंह राठौड़ और जितेंद्र कसवा है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)