जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2021- 22 का बजट राजस्थान विधानसभा में पेश किया। बजट में किसी नए टैक्स का ऐलान नहीं किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा अगले साल से राजस्थान में किसानों के लिए अलग से बजट होगा। इसमें उन्होंने कई नई घोषणा की जिनमें राज्य के 25 जिला मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से नर्सिंग महाविद्यालय स्थापित करना शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्य के पहले पेपर लेस बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि 2021-22 में राज्य सरकार की सोच है की सभी तबकों को साथ लेकर प्रदेशवासियों के जीवन को खुशहाल बनाया जाए। उन्होंने कहा राज्य सरकार “राइट टू हेल्थ” विधेयक लाएगी तथा अगले साल 3500 करोड़ रुपए की लागत से सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा यूनिवर्सल हेल्थ केयर लागू करेगी। जिसमें हर परिवार को ₹5लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध हो सकेगा। बजट में शहरी क्रेडिट कार्ड का ऐलान किया गया है। जिसमें ₹5लाख तक का इंटरेस्ट फ्री लोन देने का प्रस्ताव है। बजट की घोषणाएं निम्नलिखित है।
- गहलोत सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया बल्कि विभिन्न मदों में 910 करोड़ की राहत दी ।
- अगले वित्तीय वर्ष में कृषि बजट अलग से होगा। किसानों को 16 हजार करोड़ के ब्याज फ्री लोन देंगे।
- लड़कियों की तर्ज पर सभी महिलाओं को भी मुफ्त सेनेटरी नैपकिन देंगे।
- ग्रामीण बस सेवा फिर शुरू होगी। जिसमें 6000 गांव को जोड़ा जाएगा।
- राज्य में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले युवाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव है।
6.DLC की दरों में 10 परसेंट की कमी। 50 लाख तक की फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 परसेंट कर दी । - सबसे मुख्य घोषणा कोरोना काल में रोकी गई कर्मचारियों की सैलरी वापस की जाएगी। सोलह सौ करोड़ रुपए जारी होंगे।
- कॉन्ग्रेस और भाजपा विधायक की मौत हुई उनके नाम से कॉलेज खोले जाएंगे। इसमें राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, भीडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेज, गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोल जाएंगे।
- राजस्थानी फिल्मों के लिए 25लाख का अनुदान दिया जाएगा।
- राज्य में 1200 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की गई।
- खेती की बिजली के लिए नई कंपनी बनाएंगे। इसमें एक की बजाय 2 महीने में बिल भेजे जाएंगे। 50000 किसानों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
- प्रत्येक परिवार को ₹5लाख की हेल्थ बीमा, कैशलेस इलाज भी होगा।
- राजस्थान के 25 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
- जोधपुर में नए डायग्नोस्टिक विंग बनेंगे। रीजनल कैंसर सेंटर खुलेगा।
- जयपुर के गंगोरी अस्पताल में भी नई विंग बनेगी।
- सभी संभाग मुख्यालयों में पब्लिक हेल्थ कॉलेज खुलेंगे।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब मुफ्त में 61 जांचें होंगी।
- जिला अस्पताल में 133 तरह की जांचे मुफ्त कराए जा सकेंगे।
19.जयपुर, बीकानेर, भरतपुर में यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खुलेंगे। - अजमेर में राजस्थान आयुष अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा।
- जोधपुर मेडिकल कॉलेज में गठिया रोग के लिए विभाग व बच्चों के लिए
- पीडियाट्रिक्स विभाग खोले जाएंगे। पावटा अस्पताल में बेड बढ़ाकर 300 किए जाएंगे।
- 5000 की आबादी के गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे।
- शाहपुरा, जयपुर व फतेहपुर के उप जिला अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा।
25.SMS कॉलेज में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, आर्कोलॉजी विभाग खोले जाएंगे। हॉर्ट लंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। - मेडिकल टूरिज्म सेंटर की स्थापनाPPP मोड़ पर की जाएगी। प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद सामग्री उपलब्ध कराने के लिए युद्ध अभियान निरंतर चलाने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ फूड सेफ्टी बनाने की घोषणा।
- राजकीय स्टूडेंट को यूनिफॉर्म किताब मुफ्त दी जाएंगे।
- जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खुलेगा।
- डिजिटल शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगेंगे।
- आवासीय स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन, फ्री वाई फाई सुविधा।
31.सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। - जोधपुर जयपुर में विशेष योग्यजन के लिए 2 नए कॉलेज खुलेंगे।
- युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेबोरेट्री के लिए 200 करोड़, साइंस एंड स्पेस क्लब खुलेंगे।
- भरतपुर में संस्कृत महाविद्यालय और इंक्यूबेशन सेंटर खुलेगा।
- 600 स्कूलों में कृषि संकाय बढ़ाएंगे, 3500 क्लासरूम बढ़ेंगे।
- पीपाड़-जोधपुर, खंडेला-सीकर, कुचेरा-नागौर, उदयपुरवाटी, मणिया, चीखली डूंगरपुर में नए कॉलेज खुलेंगे।
- सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को ₹5000 व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। राज्य मार्ग वह राजमार्ग व मुख्य सड़कों पर ओवर स्पीड व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए योजना।
38.37400 आंगनवाड़ी केंद्रों व अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे व 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे। - पात्र बेरोजगार युवाओं को 4 माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर बनाए जाएंगे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराए जाएंगे। वन टाइम वेरीफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा। 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
- राजस्थान के युवाओं व बच्चों के लिए शारीरिक विकास के लिए मेजर ध्यान चंद स्टेडियम की घोषणा, प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम, विधायक, सांसद निधि व जनता से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राजसमंद व प्रतापगढ़ में इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा। 120000 किसानों को स्प्रिंकल दिए जाएंगे।
इस प्रकार 2 घंटे 47 मिनट लंबा भाषण देकर 70 साल के गहलोत ने बताने की कोशिश की विरोधी कुछ भी कहे लेकिन राजस्थान के सियासी मेडिकल में वे फिट हैं। यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण है। इस दौरान उन्होंने 7 बार पानी पिया और यह कहने से भी नहीं चूके कि वसुंधरा ने बगैर पानी पिए अपना बजट पेश किया था। पिछले साल 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबसे लंबा 2 घंटे 39 मिनट का बजट भाषण पेश किया था।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)