जिले के एक गांव में देवर लगने वाले युवक द्वारा शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर संबंध बनाएं। फिर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला परेशान होकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला खंडेला थाना इलाके के खटू़ंदरा गांव का है। यहां पर आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र भागीरथमल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश ने गांव की ही एक महिला जो रिश्ते में भाभी लगती है। उसे 2 साल पहले बातों में फसाया। दोनों के बीच संबंध हो गए। उसने महिला को शादी करने का झांसा भी दिया। महिला जब भी शादी के लिए बोलती तो वह बात को टाल जाता है। एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाएं और फोटो उसके पास होना बताया। उनको वायरल करने की धमकी भी दी और इसके बाद महिला के साथ ज्यादती करता रहा।
आखिरकार परेशान हुई महिला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान आरोपी ओमप्रकाश फरार हो गया। पुलिस ने टीम बना कर आरोपी की तलाश शुरू की और 48 घंटे के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और जांच कर रही है कि आरोपी के पास महिला के अश्लील वीडियो है या नहीं। थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि बनाई गई टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)