Home News “लव जिहाद” पर कठोर कानून से क्यों नेताओं को है एतराज?

“लव जिहाद” पर कठोर कानून से क्यों नेताओं को है एतराज?

by marmikdhara
0 comment

पाठकों “लव जिहाद”को लेकर एक नई जानकारी देने जा रहा हूं। देश में “लव जिहाद” के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने इस तरह के मामलों से निपटने के लिए कठोर कानून बनाने की घोषणा की है। इनमें बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारें शामिल हैं। दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोकि इसे समस्या मानने से इंकार कर रहे हैं। तथा कानूनी दांवपेच से मामले को दबा रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने लव जिहाद के मुद्दे पर बयान देते हुए कहा की “भाजपा ने यह शब्द सांप्रदायिकता फैलाने के लिए गढ़ा है। विवाह निजी स्वतंत्रता का विषय है। उस पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाना असंवैधानिक है।”यह बात 100 फ़ीसदी सत्य है। विवाह देश के हर नागरिक का नितांत निजी मसला है। इसमें कोई सरकार कानून बनाकर दखल कैसे दे सकती है? लेकिन पहचान छुपाकर, प्रेम का ढोंग करना, शारीरिक शोषण करना, भावनात्मक आधार पर दोनों पक्षों की सहमति होने के बाद अपना मजहब थोपने का प्रयास करना। “क्या इसे न्याय संगत कहा जा सकता है।”एक साथ कईयो के जीवन के साथ खेलना , क्या न्याय संगत है? जिनका जीवन बर्बाद हुआ है क्या उनके लिए न्याय संगत है?”
ना जाने किस सभ्य और लोकतांत्रिक समाज में इस तरीके की प्रक्रियाओं को उचित माना जाता होगा। राजस्थान में पिछले कुछ ही समय में लव जिहाद की तमाम भयावह घटनाएं सामने आई हैं। जिन पर ना तो कोई सुनवाई होती है और ना ही कार्रवाई। फिर भी सूबे के मुख्यमंत्री इस शब्द की प्रासंगिकता को खारिज करते हैं।
इसी साल अगस्त महीने में राजस्थान के जोधपुर में “लव जिहाद” की एक घटना हुई। इस घटना में शाहरुख नाम के युवक ने अपना नाम छुपा कर एक महिला से मित्रता की। उसने प्रेम का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाएं और 3 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब महिला को यह बात पता चली की उसका असली नाम शाहरुख है तब उसने युवक से दूरी बनाना शुरू किया और इस बात पर युवक ने महिला की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी दे डाली।
एक और मामला सामने आया था राजस्थान के उदयपुर शहर से है। जून 2020 के दौरान हुई इस घटना में हनीफ नाम का युवक वीर सिंह बनकर विवाहित महिला से मित्रता की। इसके बाद बहला-फुसलाकर उसे बाड़मेर ले गया और वहां उस महिला को बंधक बनाकर उसका जबरन धर्मांतरण कराया। इसके अलावा आरोपित हनीफ ने विवाहित महिला की 3 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर 2 महीने तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस साल के जून महीने में ही लव जिहाद की एक और घटना राजस्थान के राजसमंद में हुई थी। इस घटना का प्रारूप भी कुछ अलग नहीं था। रियाज नाम के युवक ने पिंटू बनकर एक नाबालिक लड़की से बातचीत करना शुरू किया। फिर रियाज ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ बलात्कार किया। रियाज ने लड़की को धमकी दी थी कि इसके बारे में उसने कुछ भी कहा तो उसके वीडियो क्लिप्स वायरल कर देगा।
2019 के जून महीने में भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। राजस्थान के सीकर का रहने वाला इमरान, कबीर शर्मा बना। ब्राह्मण युवती से विवाह रचाया और दहेज में 11 लाख नगद और पांच लाख जेवर लेकर युवती के साथ फरार हो गया। जबकि इमरान नाम का यह युवक पहले से शादीशुदा था, इसके 3 बच्चे भी थे। उसने विवाह करने के लिए नकली रिश्तेदार तक बुलाए थे। हालांकि घटना के कुछ ही समय बाद आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया था।
यह ऐसे मात्र कुछ ही मामलों का जिक्र किया गया है। इनके सहित हजारों मामले रिकॉर्डेड हैं। इसके अलावा ना जाने कितने मामले हैं? जिनका उल्लेख नहीं किया जा रहा है। और ना जाने कितने ऐसे मामले होंगे जो दर्ज तक नहीं किए जाते हैं। बड़े विवादों के साथ समस्या का दायरा भी बड़ा होता है। फिर किसी मुख्यमंत्री के लिए यह किसी का निजी मसला कैसे हो सकता है?
ऐसा भी नहीं है कि “लव जिहाद”कोई नई स्वभाव का षड्यंत्र है। यह पिछले काफी समय से हो रहा है। फिर भी सरकारें इस मुद्दे पर तुष्टिकरण की राजनीति के तहत मौन थी। अब कुछ राज्य सरकारें इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाना चाहती हैं। तो उसका विरोध भी इसी सियासी लाभ के लिए किया जा रहा है।
यदि सरकारें इस गंभीर समस्या पर विचार नहीं करेंगे। तो कैसे हम अपने आने वाली पीढ़ी को सभ्य समाज दे सकेंगे? क्योंकि अपराध और अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होता है। ऐसा हमारा कानून कहता है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews