Home News लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती से एडवोकेट ने किया 3 साल तक रेप-

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती से एडवोकेट ने किया 3 साल तक रेप-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर की श्यामनगर पुलिस ने युवती के साथ 3 साल तक दुष्कर्म के आरोपी वकील को गिरफ्तार किया है। वकील ने युवती को पार्लर में काम दिलाने का वादा किया था। फिर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। उसे 3 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में फ्लैट पर ही रखा। बाद में किसी अन्य युवती से शादी कर ली। इतना ही नहीं पुलिस को भी गिरफ्तारी करने पर उसने चैलेंज दे डाला। युवती ने 22 जून को रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी सोडाला भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि मनोज कुमार सेन पुत्र हनुमान सहाय सेन निवासी श्याम नगर कॉलोनी विराटनगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। वह फिलहाल हाऊस किंग बिल्डिंग, 3rd फ्लोर चित्रकूट नगर में किराए के फ्लैट में रहता था। उन्होंने बताया कि 22 जून को एक युवती ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि मनोज कुमार सैन से उसकी पहचान 3 साल पहले पार्लर में काम करने को लेकर हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। मोबाइल पर बातें करने लग गए।

काम दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म-

मनोज ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे अपने साथ फ्लैट पर ले आया। यहां पर 3 साल तक उसे लिव इन रिलेशन में साथ में रखा। उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। उसने कई बार उसे शादी करने की बात कही, तो वह कुछ दिनों का बोल कर टालता रहा। इसके बाद उसने फरवरी 2021 में धोखा देकर किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। बाद में फ्लैट से निकाल दिया। उसने स्कूटी, रुपए, घरेलू सामान भी खुद के पास ही रख लिया। जिन्हें वह लौटा नहीं रहा है।

पुलिस को दिया चैलेंज-

श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाधिकारी संतरा मीणा ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने युवती का कोर्ट में बयान व मेडिकल करवाया। आरोपी मनोज कुमार को पूछताछ के लिए कई बार थाने में आने को कहा। बार-बार बुलाने पर भी वह नहीं आया और पुलिस को ही चैलेंज देने लग गया। वह खुद को वकील बताता है। और पुलिस को बार-बार गिरफ्तारी को लेकर चैलेंज दे रहा था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। वह मोबाइल को बंद कर फरारी के दौरान अलग-अलग जगहों पर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। एसआई विक्रम सिंह, कांस्टेबल राजेश, अजयपाल, व बीना के साथ साइबर टीम की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews