117
- कांग्रेस के विधायक व पूर्व गृहमंत्री गुलाब सिंह के बेटे थे गजेंद्र सिंह शक्तावत, पायलट खेमे में शामिल रहे।
उदयपुर के वल्लभनगर से विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का दिल्ली में निधन हो गया। शक्तावत का इलाज आईएलबीएस अस्पताल में चल रहा था। उन्हें लीवर की समस्या थी। वह पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बुधवार सुबह 5:00 बजे अंतिम सांस ली।
गजेंद्र सिंह शक्तावत को इलाज के दौरान ही कोरोना संक्रमण भी हो गया था। लेकिन उन्होंने कोरोना को हरा दिया। उनकी कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वह उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने थे।
2008 में भी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सीट जीतकर शक्तावत विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद ही उन्हें पार्टी में संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी दी थी। शक्तावत कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व गृहमंत्री गुलाब सिंह शक्तावत के बेटे थे।
गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन पर उनके समर्थक में गम का माहौल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी शक्तावत के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
सीएम अशोक गहलोत ने शक्तावत के निधन के बाद आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक को निरस्त कर दिया। बता दें कि गजेंद्र सिंह शक्तावत सचिन पायलट खेमे के खास नेता माने जाते थे। बीते दिनों हुए राजनीतिक घटनाक्रम में शक्तावत में सचिन पायलट का साथ दिया था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)