विकास दुबे की पत्नी ऋचा पर भी कसा जाएगा कानून का शिकंजा
कानपुर- गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा पर भी कानून का शिकंजा जल्द ही कसा जाएगा | विकास दुबे कांड मामले की एसआईटी जांच में कई गंभीर और सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं | रिपोर्ट के मुताबिक विकास दुबे की पत्नी ऋचा समेत उसके पिता, भाई, बहू इत्यादि 15 करीबियों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे शस्त्र लाइसेंस हासिल कर रखे हैं | इस संबंध में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच सीबीसीआईडी से कराने के लिए कहा है| इसके अलावा जिलाधिकारी ने तत्कालीन तीन शस्त्र लिपिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं | बाकी पर जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी I दरअसल विकास दुबे उसके भाई दीपक दुबे समेत उसके साथियों पर आपराधिक मामले दर्ज थे I इसके बावजूद उनके पास शस्त्र लाइसेंस थे | बिकरू कांड के बाद एसआईटी ने इसकी जांच की, तब ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज लगाए थे | इनमें किसी ने अपना आपराधिक इतिहास छिपाया और किसी ने फर्जी दस्तावेज के सहारे लाइसेंस हासिल किए |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)