बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण से पहले विपक्षी पार्टियों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। NDA की हिस्सा रही पार्टियां इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रही। संसद के बाहर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पोस्टर्स दिखाएं। साथ ही साथ “किसानों के साथ आए” के नारे भी लगाएं। बता दें कि संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के पारंपरिक संबोधन के साथ संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है।
शिरोमणि अकाली दल (SAD)के सांसद सुखबीर सिंह बादल, RLP सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद के बाहर राजनाथ सिंह के सामने प्रदर्शन किया। और उन्होंने हाथों में किसानों के समर्थन वाले पोस्टर और बैनर दिखाएं। इसी के साथ राजनाथ सिंह के सामने उन्होंने किसानों के साथ आए के नारे भी लगाए। बता दें कि दोनों ही पार्टियां पहले एनडीए का हिस्सा रही है। और दोनों ने किसानों के मुद्दे पर ही सरकार का साथ छोड़ा था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)