नई दिल्ली, किसान आंदोलन विपक्षी पार्टियों के लिए एक वरदान के समान साबित हो रहा है। कई सालों से मुद्दे की तलाश में विपक्षी पार्टियों तरस रही थी। आज उनकी की मन्नत पूरी हो गई है। इसी कड़ी में शिवसेना जो महाराष्ट्र में अपना लगभग धरातल खो चुकी है। अब वह भी किसान आंदोलन में अपना भविष्य देख रही हैं। दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 2 महीने से किसी कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी है। इसे सभी विपक्षी नेता अपना समर्थन दे चुके हैं। वही समय-समय पर कुछ नेता किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए इसमें शामिल होते रहते हैं। इसी कड़ी में शिवसेना के राज सभा सांसद और प्रवक्ता संजय रावत मंगलवार दोपहर को 1:00 बजे गाजीपुर पहुंचेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ख़ुद ट्वीट करके कही है।
संजय रावत ने कहा,”किसान आंदोलन जिंदाबाद। मैं आज आंदोलनरत किसानों से मिलने के लिए दोपहर 1:00 बजे गाजीपुर जाऊंगा। जय जवान, जय किसान। हाल ही में महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने संबोधित किया था। वहीं शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने यहां अपना प्रतिनिधि भेजा था।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)