नई दिल्ली, किसान आंदोलन के तहत किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह जगह बैरिकेड बना रखे हैं। इस पर राहुल गांधी ने सरकार से कहा सरकार को पुल बनाने चाहिए, दीवारें नहीं।
लगातार दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच पुलिस प्रशासन की ओर से गाजीपुर बॉर्डर को किसानों को रोकने के लिए नुकीली और कटीले तार लगाए गए हैं। इसीलिए लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बेनिकेडस , नुकीले और कटीले तारों की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा है,”सरकार को पुल बनाने चाहिए, दीवारें नहीं।”
किसान आंदोलन के कारण केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। सभी विपक्षी दल किसान आंदोलन के द्वारा सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)