कोरोना काल में 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म “मास्टर” के हीरो थलापति विजय लेते हैं 100 करोड़ की फीस।
कोरोना काल में थिएटर में फिल्म “मास्टर” रिलीज कर बॉक्सऑफिस किंग बने साउथ सुपरस्टार थलापति विजय का नाम आज पूरी दुनिया की जुबां पर है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक कोरोना काल में पूरे भारत में “मास्टर” पहली फिल्म है जिसे बंपर ओपनिंग मिली है।
पहले दिन इंडिया और ओवरसीज के सिनेमाघरों को मिलाकर कुल 53 करोड़ का कलेक्शन किया। और मौजूदा हालातों में भी इसने सिनेमाघरों में 200 करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म के हीरो थलापति विजय सबसे ज्यादा फीस पाने वाले तमिल एक्टर हैं। अपनी आने वाली फिल्म “थलापति 65” के लिए वह 100 करोड की फीस ले रहे हैं। फीस के मामले में उन्होंने रजनीकांत को भी पछाड़ दिया है। जिन्होंने फिल्म “दरबार” के लिए ₹90 करोड़ की फीस ली थी।
आइए जाने थलापति विजय के बारे में-
विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। फैंस के बीच वह थलापति विजय के नाम से फेमस है। विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर जाने-माने डायरेक्टर हैं। विजय ने अपने पिता की 15 फिल्मों में काम किया है। जिसमें से छह में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए हैं। विजय रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। और 1985 में आई फिल्म नान सिवापू मनिथन में उनके साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। 18 साल की उम्र में विजय ने नालैय्या थीरपू से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका नाम विजय था। इसी नाम से उन्होंने आठ फिल्मों में काम किया है। अपनी मां शोभा चंद्रशेखर की तरह विजय भी बेहतरीन सिंगर है। फिल्म थुपक्की में उनके द्वारा गाया गया गाना गूगल गूगल बेहद पॉपुलर हुआ था। इस गाने के लिए विजय को सबसे पॉपुलर तमिल गाने का अवॉर्ड भी मिला था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)