Home Lifestyle साप्ताहिक राशिफल 23 नवंबर से 29 नवंबर

साप्ताहिक राशिफल 23 नवंबर से 29 नवंबर

by marmikdhara
0 comment

साप्ताहिक राशिफल 23 नवंबर से 29 नवंबर
मेष राशि (चू,चे,चो ,ला,ली,लू ,ले,लो,अ)
मेष राशि वाले जातकों के लिए विशेषकर नौकरी पेशा और व्यवसायी जनों के लिए यह सप्ताह सावधानी रखने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवारिक रिश्तों में प्रेम और सौहार्द बनाए रखें।जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है। भूमि,भवन और वाहन सुख में वृद्धि होगी ।

वृष राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वाले जातकों को वाणी एवं क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। शुभचिंतकों की सलाह लाभप्रद हो सकती है जिससे नई योजनाएं क्रियान्वित होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक व्यय और असामान्य सेहत परेशान कर सकते हैं।

मिथुन राशि (क, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह खर्चीला बना रहेगा परंतु पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचें और उधार न लें।संतान पक्ष की ओर से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विरोधी पक्ष से अनावश्यक भय बना रहेगा।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों के अटके काम फिर से शुरू हो सकते हैं ।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं । सप्ताह का पूर्वार्ध संभल कर रहने का है। जीवनसाथी से उचित संवाद बनाए रखें अन्यथा विवाद की आशंका है। प्रेम संबंधों में अविश्वास की स्थिति बनेगी। मित्रों का सहयोग मानसिक शांति प्रदान करेगा।

सिंह राशि (म, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातक अत्यधिक खर्चे से परेशान रह सकते हैं परन्तु अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय और रोजगार में लाभ एवं वृद्धि होने से उत्साह बना रहेगा। सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही ना बरतें। प्रेम संबंध अनुकूल होंगे।

कन्या राशि ( टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध सतर्कता से व्यतीत करने वाला है। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। नवीन कार्यों के अवसर बनेंगे। आकर्षक दिखने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। प्रेम संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि (र, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातक इस सप्ताह नया काम न शुरू करें। लंबी यात्रा से बचें ।धन लाभ के साथ-साथ व्यय भी बना रहेगा।सप्ताह का उत्तरार्ध हानि दिला सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी की खुशियां आपको प्रसन्नता देगी। प्रमोशन या स्थानांतरण की संभावना है।

वृश्चिक राशि ( तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को यह सप्ताह मान और प्रतिष्ठा दिलाएगा।नौकरी पेशा लोगों और व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद साबित हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी की उपेक्षा न करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि ( ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
धनु राशि वाले जातक अत्यधिक श्रम से थकान व मानसिक अशांति महसूस करेंगे। सप्ताह का मध्य सावधानी रखने वाला होगा। मित्रों का सहयोग प्रभावी सिद्ध हो सकता है परंतु विरोधी प्रबल होंगे। रिश्तों में गलतफहमी दूर करने का प्रयास करेंगे।भूमि,भवन और लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें।

मकर राशि (भो,ज, जी, जू , जे, जो, ख, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
मकर राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध सेहत में सावधानी बरतने वाला है। भाग्य पर आश्रित कार्य पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। आलस्य के चलते देरी नुकसान का कारण बन सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। भौतिक सुविधाओं के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशि (गु, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)
कुंभ राशि वाले जातकों की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। विरोधी पक्ष पिछड़ेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी परन्तु सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ फलों में कमी ला सकता है। अचानक परिवारिक तनाव की स्थिति परेशान कर सकती है।। छात्रों के लिए सप्ताह बहुत शुभ रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ण, दे, दो च, ची)
मीन राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध सर्तकता से व्यतीत करने वाला होगा। स्त्रियों का सहयोग काम बना सकता है, यश एवं मनोबल की वृद्धि होगी। अत्यधिक दौड़-धूप एवं चिंता तबीयत बिगाड़ सकती है। धन निवेश करने से पहले विश्वासी जन की सलाह अवश्य लें। रिश्तों में समय पर उचित संवाद करके विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे।

डॉ. नेहा शर्मा
पीएच.डी. ( ज्योतिष ), आचार्य
Contact no. 9079609261

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews