जोधपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार से जोधपुर दौरे पर हैं। पायलट मंगलवार को दूसरे दिन सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। यहां पायलट ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि इस बारे में अजय माकन का फैसला ही अंतिम होगा। उन्होंने कहा जल्द विस्तार होगा। आने वाले समय में इसको लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
पायलट ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में फिर से कांग्रेस अपना परचम फैराएगी। प्रधान व जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के उम्मीदवार ही जीतेंगे। पायलट ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की किसानों के खिलाफ जिद गलत है। अपनी जिद छोड़ कर उन्हें कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। उन्होंने राज्य के किसानों की चिंता जताते हुए कहा कि एक और सूखे और दूसरी और अतिवृष्टि के कारण जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उसे जल्द ही सरकार मुआवजा दिलाएगी।
कई मुद्दों पर भाजपा का किया घेराव-
विपक्ष का घेराव करते हुए पायलट ने कहा कि पिछले ढाई साल में भाजपा ने सकारात्मक दल की पार्टी का परिचय नहीं दिया। पोस्टर वॉर ही चलाया। नेताओं ने पद की होड़ में समय दवाया। जन आशीर्वाद रैली निकाल जनता से क्या महंगाई, बेरोजगारी, सरहद पर आक्रमण, आदि का आशीर्वाद लेंगे। भाजपा केवल ऐसे प्रचार कर जनता को भ्रमित कर उनका ध्यान बदलने की कोशिश में है। देश में भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है।
बिरामी गांव में किया पौधारोपण-
सचिन पायलट सर्किट हाउस से निकलकर बिरामी गांव खिचड़ों की ढाणी के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस नेता श्याम खीचड़ की माता के निधन पर शोक जताया। बिरामी में पायलट ने पौधारोपण भी किया। यहां से जयपुर की ओर रवाना हुए।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)