Home News सीकर में दूल्हा दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग से सनसनी

सीकर में दूल्हा दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग से सनसनी

by marmikdhara
0 comment

सीकर- सीकर में आज उस समय दहशत का माहौल हो गया जब सरेआम बदमाशों ने दूल्हा दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग की | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाह समारोह के पश्चात दूल्हा दुल्हन एक गाड़ी से हेमराजपुरा से सुरपुरा की ओर आ रहे थे तभी जीर की चौकी के पास अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर फायरिंग की जिससे दूल्हा दुल्हन घायल हो गए | बाद में मौके से उन्हें इलाज हेतु नीमकाथाना अस्पताल पर ले जाया गया | उसके बाद अस्पताल में काफी संख्या में बारात के लोग वहां पहुंचे | घटना के बाद चारों तरफ दहशत का माहौल है | मौके पर आला अफसर पहुंच चुके हैं | पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करा दी गई है | फिलहाल घटना के कारणों की कोई जानकारी पुलिस को हाथ नहीं लगी है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews