Home Uncategorized सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, रिया चक्रवर्ती की FIR के खिलाफ याचिका हुई खारिज-

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, रिया चक्रवर्ती की FIR के खिलाफ याचिका हुई खारिज-

by marmikdhara
0 comment

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई FIR निरस्त करने की मांग की थी। पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट में सुशांत सिंह की बहन नीतू सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया था, जबकि दूसरी बहन प्रियंका के खिलाफ एफआईआर को निरस्त करने से इंकार कर दिया था। सुशांत की बहन प्रियंका ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा “हम माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बेहद खुश हैं। भारत में न्याय होता है। हम देश के जुडिशल सिस्टम को नमन करते हैं। सत्य अकेला ही जीता है सत्यमेव जयते।”
रिया चक्रवर्ती राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार और सुशांत की दोनों बहने नीतू सिंह और प्रियंका सिंह के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। तीनों पर फर्जी मेडिकल प्रिसक्रिप्शन बनाकर सुशांत के लिए दवा देने का आरोप लगाया था। इस केस को सुशांत की बहनों ने नवंबर 2020 में मुंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने वकील माधव थोराट के जरिए दाखिल की गई अर्जी में दावा किया था कि सुशांत के लिए दवाई डॉक्टर ने हीं लिखी थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews