कोरोना काल में एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री बंद पड़ी है। वहीं दूसरी ओर रजनीकांत करीब महीने भर बाद शूटिंग करके घर चेन्नई वापस लौटे। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें रजनीकांत की वाइफ लता उनके घर लौटने पर उनकी आरती उतारते हुए नजर आ रही है। बता दे कि रजनीकांत हैदराबाद में फिल्म अन्नात्थे की शूटिंग कर रहे थे।
बता दें कि रामोजी फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग का शेड्यूल 35 दिन का था। जिसका डायरेक्शन शिवा कर रहे हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद रजनीकांत प्राइवेट जेट से चेन्नई पहुंचे। रजनीकांत धोती और शर्ट पहने नजर आ रहे थे। रजनीकांत की इस फ़िल्म की शूटिंग दिसंबर 2020 में रुक गई थी। जब उनके आठ क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
दिसंबर में ही रजनीकांत को बीपी की समस्या के चलते हॉस्पिटल भर्ती किया गया था। जिससे बाद शूटिंग रोक दी गई थी। और वे चेन्नई वापस आ गए थे। इसके बाद करीब 1 हफ्ते तक बेड रेस्ट पर ही थे। रजनी ने 4 महीने बाद अन्नात्थे की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ कीर्ति सुरेश, मीना और खुशबू सुंदर भी होंगी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)