Home News मोदी की स्पीच के 10 महत्वपूर्ण किस्से

मोदी की स्पीच के 10 महत्वपूर्ण किस्से

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी ने आठवीं बार लाल किले की प्राचीर से लगभग डेढ़ घंटे भाषण दिया। जिसमें मेडल विजेताओं के सम्मान में खुद भी ताली बजाई और देश से भी बजवाई। भाषण में खिलाड़ी, किसान युवा, महिला, उद्यमी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, फ्रंटलाइन वर्कर, सभी का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक का भी जिक्र किया उन्होंने कहा भारत बदल रहा है। भारत कठिन से कठिन फैसले ले सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव के 75 हफ्तों का ऐलान किया। इन 75 हफ्तों में 75 बंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी।

मोदी के भाषण की 10 महत्वपूर्ण बातें :-
1:-बंटवारे का दर्द आज भी हमारे सीने में है। यह सबसे बड़ी दुखान्तिका के रूप में जानी जाएगी। प्रत्येक 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
2:- ओलंपिक खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले युवा एथलीट्स और खिलाड़ी यहां मौजूद हैं। मैं देशवासियों से कहना चाहूंगा कि उनके सम्मान में कुछ पल तालियां बजाकर इन को सम्मानित करें।
3:-आज भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य जो भारत को क्वांटम जंप देने वाला है। वह ग्रीन हाइड्रोजन का क्षेत्र उन्होंने लाल किले की प्राचीर से नेशनल हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की।
4:- स्वामी विवेकानंद जब मां भारती की भव्यता का दर्शन करते हैं। तो कहते हैं अतीत की ओर देखो जो चिर नूतन झरना बह रहा है। उसका जल पियो फिर सामने देखो, आगे बढ़ो और भारत को पहले से भी कहीं ज्यादा महान और श्रेष्ठ बनाओ।
5:- जल्द ही हम गति शक्ति स्कीम का नेशनल मास्टर प्लान लाएंगे जिसमें 100 लाख करोड से भी ज्यादा की योजना लाखों नौजवानों के लिए रोजगार लाएगी। यह नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर का मास्टर प्लान होगा। जो इकोनामी को इंटीग्रेटेड पाथवे देगा।
6:- भारत को वैक्सीन के लिए किसी देश पर निर्भर नहीं होना पड़ा। सोचिए भारत के पास अपनी वैक्सिन नहीं होती तो क्या होता वैक्सिनकैसे मिलती  या नहीं मिलती। आज वर्ल्ड का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम हमारे यहां चल रहा है।
7:- सरकार अपनी अलग योजनाओं के तहत जो चावल गरीबों को देती है। उसे पोषण युक्त करेगी राशन दुकानों, मिड डे मील 2024 तक हर योजना में मिलने वाला चावल पोषण युक्त किया जाएगा।
8:- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हमें इसी नारे को लेकर आगे बढ़ना है।
9:- केंद्रीय राज्य के सभी विभाग नियमों प्रक्रियाओं की समीक्षा का अभियान चलाएंगे। जो नियम वह हैं उन्हें दूर करना होगा। जो कचरा 70 ,75 साल से जमा है। वह 1 दिन या तुरंत नहीं जाएगा उस पर हमें काम करना पड़ेगा।
10:- मेरे पास रोज हजारों संदेश मना करते हैं। कि हमारे देश की मात्र शक्तियां भी सैनिक स्कूलों में एडमिशन लेना चाहती हैं। तथा अपने देश के लिए कुछ करना चाहती हैं। 2 साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में लड़कियों को प्रवेश देने का प्रयोग किया गया है। जो सफल रहा। अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को एडमिशन मिल सकेगा।
प्रधानमंत्री ने देश लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया। वह निश्चय ही भारत को आगे ले जाने वाला कदम होगा। अगर यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है। तो भारत को अच्छी अर्थव्यवस्था बनाना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है।

विकास शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews