जयपुर, देश में कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। देश का आंकड़ा अब 90 लाख से आगे बढ़ रहा है। शनिवार देर रात राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार मूलचंद शर्मा का निधन हो गया। वह कोरोना पीड़ित थे।
राजस्थान व राजस्थान के बाहर अपने मूछों और अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले मूलचंद शर्मा नागौर जिले के कुचामन सिटी के निकटवर्ती आनंदपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी उम्र 48 साल थी। 2 दर्जन से अधिक राजस्थानी फिल्मों में कार्य कर चुके थे। दो बार मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके थे।
मूलचंद का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव आनंदपुरा में कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार किया।
मूलचंद शर्मा के निधन की खबर से नागौर जिले सहित पूरे राजस्थान में शोक की लहर फैल चुकी है। उन्होंने राजस्थान व राजस्थान से बाहर भी देश को सम्मान दिलाना है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)