2006 में किसिंग कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में आए मीका सिंह और राखी सावंत बुधवार को मुंबई के में एक साथ नजर आए। लेकिन इन दोनों ने बहुत बड़ी भूल की। वह यह कि कोरोना काल में दोनों ही बिना मास्क लगाए पैपराजी के बीच रहे। इतना ही नहीं पिछली सारी दुश्मनी बुलाकर दोनों गले भी लगे और एक दूसरे की तारीफ भी करते दिखे। राखी ने तो मीका के पैर भी छुए।
राखी एक शॉप के बाहर से पैपराजी से मुखातिब थी। जब मीका वहां से गुजरे तो उन्होंने गाड़ी रोककर राखी के पास आने का फैसला किया। इसके बाद मीका ने बिग बॉस में राखी के काम की तारीफ की। वहीं राखी ने भी महामारी में मीका सिंह के द्वारा की जा रही मदद की खुले दिल से तारीफ की। राखी ने यह भी कहा कि अब हम दोस्त हैं।
बता दें कि यह मामला 2006 का है। जब मीका सिंह के जन्मदिन की पार्टी में उन्होंने राखी की सहमति के बिना ही उन्हें किस कर लिया था। तब मीका ने यह दलील दी थी कि उन्होंने हर किसी को उनके चेहरे पर केक नहीं लगाने को कहा था, लेकिन राखी ने वही किया था। इसलिए मीका ने राखी को किस करके उसे सबक सिखाने का फैसला किया था। इसके बाद मीका को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार भी किया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)