नई दिल्ली, आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 1901 के बाद देशभर के रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई थी उसके बाद से 2020 आठवां सबसे अधिक गर्म साल रहा। यह 2016 के अधिकतम स्तर से काफी कम है। गुजरे हुए दो दशक 2001 से 2010 और 2011 से 2020 20 सबसे गर्म दशक दर्ज किए गए हैं।
सबसे ज्यादा गर्म वर्षों में 12 साल 2006 से 2020 के दौरान रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, 1901 बाद से 15 सबसे गर्म वर्षों में से 12 वर्ष जो कि 2006 से 2020 के दौरान रहे। इसके अनुसार 1901-2020 के दौरान देश में औसत वार्षिक तापमान सामान्य में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।
भारतीय मौसम विभाग ने 2020 के दौरान भारत की जलवायु संबंधी एक बयान में कहा था कि साल के दौरान देश में औसत वार्षिक तापमान सामान्य से 0.29 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह आंकड़ा 1981-2010 के आंकड़े पर आधारित है।
यह 2020 वर्ष 2016 की अधिकतम स्तर से काफी कम है।
आईएमडी ने कहा है कि 1901 में देशभर के रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई और उसके बाद 2020 8 में सबसे अधिक गर्म वर्ष रहा। हालांकि यह 2016 के अधिकतम स्तर से काफी कम है। आईएमडी रिकॉर्ड के अनुसार सबसे ज्यादा गर्म 5 वर्षों का क्रम इस प्रकार रहा–2016, 2009, 2017, 2010 और 2015 रहा।
(मार्मिक धारा)