Home News 8 फरवरी की समय सीमा तक यदि व्हाट्सएप अकाउंट के बदलाव को स्वीकार नहीं किया तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट।

8 फरवरी की समय सीमा तक यदि व्हाट्सएप अकाउंट के बदलाव को स्वीकार नहीं किया तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट।

by marmikdhara
0 comment

करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला है, जिनमें उन्हें सेवा की शर्तों गोपनीयता नीति में बदलावों को स्वीकार करने के लिए कहा गया है। 8 फरवरी तक ऐसा ना करने पर उपयोगकर्ता के खाते को हटा दिया जाएगा। ऐप नोटिफिकेशन के बारे में बहुत अधिक विवरण नहीं मिला है। लेकिन लिंक पर क्लिक करने पर यह बताया गया है कि व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं की जानकारी को मूल कंपनी फेसबुक के साथ आगे बढ़ाने के प्रोसेस को लेकर बदलाव किए गए हैं।
अपडेटेड पॉलिसी में लिखा है कि जब आप हमारी सेवाओं को इंस्टॉल करते हैं या उपयोग करते हैं तो व्हाट्सएप अपनी सेवाओं को संचालित करने, उपलब्ध कराने, सुधारने, समझने, कस्टमाइज़ करने, सपोर्ट करने मार्केटिंग की कुछ जानकारी इकट्ठी करनी होती है। हमारी सेवाओं का उपयोग करने वाले आपस में बातचीत करने वाले व्यवसायो को अपनी बातचीत की जानकारी हमें देने की जरूरत है।
व्हाट्सएप की यह नई सेवा शर्तें गोपनीयता नीति 8 फरवरी से लागू होगी।मोबाइल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा है कि वह अपनी सेवाओं को संचालित करने, उपलब्ध करने, सुधारने, समझने, कस्टमाइज़ करने, सपोर्ट करने मार्केटिंग में मदद करने के लिए थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर अन्य फेसबुक कंपनियों के साथ कार्य करता है।
इसमें आगे कहा गया है कि यह कंपनियां हमें कुछ खास परिस्थितियों में आपके बारे में जानकारी प्रदान कर सकती हैं।उदाहरण के लिए ऐप स्टोर तो हमें सेवा की समस्याओं को समझने उन्हें ठीक करने में मदद करने के लिए रिपोर्ट प्रदान कर सकते हैं।
जानकारी देते हुए अक्टूबर में फेसबुक के सीईओ मार्कजुकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी मैसेंजर चैट, इंस्टाग्राम व्हाट्सएप को मर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।ताकि वे एक तरीके से जुड़े इंटरऑपरेबल सिस्टम की तरह काम करना शुरू कर सकें।
जुकर बर्ग ने विश्लेषकों को बताया था। यहां काम करना है। हम निश्चित रूप से व्हाट्सएप को उस इंटर ऑपरेबिलिटी में लाना चाहते हैं। इसके अलावा ऐसी भी विशेषताएं जो मैसेंजर, इंस्टाग्राम, इंटर ऑपरेबिलिटी में भी जुड़ना चाहते हैं।
अपनी नई नीति में व्हाट्सएप में कहा है कि”यदि आप हमारी सेवाओं का उपयोग ऐसी थर्ड पार्टी सेवाओं या फेसबुक कंपनी के प्रोडक्ट के साथ करते हैं तो हम आप से उनके बारे में जानकारी ले सकते हैं।उदाहरण के लिए यदि आप न्यूज़ सर्विस पर व्हाट्सएप शेयर बटन का प्रयोग उसे अपने व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स ग्रुप या व्हाट्स ग्रुप्स या ब्रॉडकास्ट लिस्ट के साथ साझा करते हैं।यदि आप मोबाइल कैरियर या डिवाइस प्रोवाइडर के प्रचार के जरिए हमारी सेवाओं का उपयोग का विकल्प चुनते हैं।
साथ ही व्हाट्सएप फेसबुक कंपनियों के हिस्से के रूप में आपको दोस्तों समूह कंटेंड आदि को लेकर सुझाव भी दे सकता है। आपको शॉपिंग करने, संबंधित ऑफर दिखाने, फेसबुक कंपनियों के प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाने जैसे काम कर सकता है।
उदाहरण के लिए यह आपको व्हाट्सएप पर चीजों का भुगतान करने के लिए अपने फेसबुक में अकाउंट को कनेक्ट करने की अनुमति देता है।साथ ही नए व्हाट्सएप अकाउंट को कनेक्ट करके आपको अन्य फेसबुक कंपनी प्रोडक्ट जैसे पोर्टल पर अपने दोस्तों के साथ चैट करने की अनुमति देता है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews