जयपुर – सरकार द्वारा बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला किए गए हैं | निरंजन आर्य को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है उनके पास खान और खनिज विभाग निगम लिमिटेड का अतिरिक्त चार्ज होगा | ऐसे में अब मुख्य सचिव के पद का संशय समाप्त हो चुका है | इसके अलावा वीनू गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण मंडल में भेजा गया है | इसके अलावा सुबोध अग्रवाल को अक्षय ऊर्जा निगम मे सीएमडी बनाया गया | वही राजेश्वर सिंह को पथ परिवहन निगम में सीएमडी बनाया गया | अखिल रोडा अब वित्त विभाग के प्रमुख सचिव होंगे | साथ ही अजिताभ शर्मा को खान पेट्रोलियम प्रमुख सचिव का जिम्मा दिया गया | इसके अलावा नवीन महाजन जल संसाधन सचिव के साथ पीएचइडी सचिव बने हैं | इसके अतिरिक्त सिद्धार्थ महाजन को चिकित्सा सचिव बनाया गया है | राज्य सरकार द्वारा बड़ी फेरबदल करते हुए अब ब्यूरोक्रेसी में 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)