फ्रांस- हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान के बाद फ्रांस और प्रमुख देशों में हिंसा की वारदातें सामने आई है | ऐसे में अब 72 घंटे में फ्रांस में तीसरी वारदात कट्टरपंथियों द्वारा की गई | फ्रांस के लियोन शहर की चर्च में एक हमलावर ने पादरी की गोली मारकर हत्या कर दी | बताया जा रहा है कि चर्च को बंद करते वक्त पादरी को गोली मार दी थी| जिससे उसकी मौत हो गई | यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया | हमलावर के बारे में बताया जा रहा है कि वह हमला करते समय समुदाय विशेष के नारे लगा रहा था | फ्रांस में इन दिनों कट्टरपंथियों की वारदातें बढ़ती जा रही है | ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा स्पष्ट संदेश दिया है कि वे कट्टरपंथियों के आगे झुकेंगे नहीं | वे अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते रहेंगे | अब देखना यह है कि फ्रांस के राष्ट्रपति किस तरह इन वारदातों पर काबू करते हैं|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)