Home News प्रधानमंत्री देश के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

प्रधानमंत्री देश के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

by marmikdhara
0 comment
India Prime Minister Narendra Modi celebrated diwali in Jaisalmer with Indian Army

प्रधानमंत्री देश के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

जैसलमेर – भारत में दिवाली का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है | भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपना दिवाली का त्यौहार जवानों के साथ मनाएंगे | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे इस हेतु कल जैसलमेर स्थित एयरपोर्ट स्टेशन पर विमान द्वारा पहुंचेंगे |:बताया जा रहा है कि वे कल सुबह 9:00 बजे के पश्चात जैसलमेर पहुंचेंगे | एयरफोर्स स्टेशन पर एक छोटा कार्यक्रम रखा गया है | वहां से वे भारत-पाक की सीमा के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए प्रस्थान करेंगे | वहां पर देश के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे | जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है | प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर सेना में काफी उत्साह है I प्रधानमंत्री मोदी पूर्व में भी कई अवसरों पर सेना के साथ त्यौहार मनाते नजर आए हैं | ऐसे में उनकी यह दिवाली देश के लिए एक नवीन संदेश है I

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews