दक्षिण अफ्रीका मूल के महात्मा गांधी के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोनावायरस संक्रमण से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे और 3 दिन पहले ही उनका जन्मदिन था। इसकी पुष्टि उनके परिजनों ने की है।
धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया मेस्थरी ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनके भाई को कोविड-19 संबंधित जटिलताओं से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे। वही वह संक्रमण की चपेट में आ गए।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, निमोनिया से 1 माह पीड़ित रहने के बाद मेरे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार में दो बहने उमा और कीर्ति मेनन है, जो यही रहती हैं। यह तीनों भाई बहन मणिपाल गांधी के बारिस हैं, जिन्हें महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही छोड़कर भारत लौट आए थे जब से यह वही है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)