Home News अबू बकर के सरगना पर रखा 7 मिलियन डॉलर का इनाम

अबू बकर के सरगना पर रखा 7 मिलियन डॉलर का इनाम

by marmikdhara
0 comment

नाइजीरिया- हाल ही में संपूर्ण विश्व आतंकवाद की मार झेल रहे हैं | लगभग सारे राष्ट्रों को कट्टरपंथी और आतंकवादियों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है | ऐसे में अब नाइजीरिया में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा बनाए गए संगठन बोको हराम ने मानवता की सारी सीमाएं लांघ दी है | यह संगठन पिछले कई वर्षों से नाइजीरिया में कत्लेआम करता रहा है | जिसका उद्देश्य नाइजीरिया को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का है | अब अमेरिका ने इस आतंकवादी संगठन बोको हरम के मुखिया अबू बकर पर 514 करोड का इनाम घोषित कर दिया है | हैवानियत के खेल में अबू बकर आई एस आई के मुखिया अबू बकर अल बगदादी से भी दो कदम आगे है | यह आईएसआई से भी खूंखार तरीके से निर्दोष लोगों का कत्लेआम करता है| इसके संगठन का एक ही सपना है कि यह नाइजीरिया को हर हाल में इस्लामिक राष्ट्र बनाएं | इसके लिए इसके द्वारा आए दिन निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है | नाइजीरिया सेना इस संगठन पर काबू लगाने में फ़िलहाल नाकाम है इसकी प्रमुख वजह एक यह भी है कि नाइजीरियन सेना के पास अत्याधुनिक हथियारों का अभाव है | ऐसे में यह संगठन नाइजीरिया में अपनी गहरी पकड़ बनाए हुए हैं | यह भी बताया जा रहा है कि नाइजीरिया के मुस्लिम बहुल इलाकों में इस संगठन को लोगों का समर्थन हासिल है | ऐसे में अमेरिका ने इसे बड़ा आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए इसके मुखिया अबू बकर के ऊपर इतनी बड़ी इनामी राशि रखी है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews