Home Uncategorized ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण निभाएंगे राम सीता का किरदार-

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण निभाएंगे राम सीता का किरदार-

by marmikdhara
0 comment
  • “रामायण” पर बन रही 300 करोड़ की फिल्म।
  • आमिर खान की मशहूर सुपरहिट फिल्म “दंगल” के डायरेक्टर नितेश तिवारी ही करेंगे “रामायण” का भी डायरेक्शन।
  • 3D इफेक्ट के साथ होगी फिल्म रिलीज।
    फिल्म निर्माता मधु मेंटाना द्वारा रामायण पर एक बहुत बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म 300 करोड रुपए की लागत से बनेगी।
    यूं तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहले भी रामायण पर कई फिल्में बन चुकी है। फिल्म निर्देशकों ने अपने अपने तरीके से इस कहानी को दर्शकों के सामने रखा है। लेकिन अब निर्माता मधु मेंटाना रामायण पर बहुत बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो मधु मेंटाना ने इस फिल्म का बजट 300 करोड रुपए तय किया है।
    इस मेगा बजट फिल्म मे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को नितिश तिवारी जो कि दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म का डायरेक्शन कर चुके हैं। अपना डायरेक्शन देंगे।
    बॉलीवुड खबरों के मुताबिक मधु मेंटाना के लिए रामायण पर फिल्म बनाना एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को 3D में रिलीज किया जाएगा। मधु मेंटाना द्वारा कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को रामायण पर रिसर्च और फैक्ट इकट्ठे करने का काम सौंप दिया है। रामायण पर बनने वाली फिल्म को 3 घंटे में समेट पाना आसान नहीं है। इसलिए इस फिल्म को दो भागों में पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews