Home Uncategorized 50 से ज्यादा परिवारों को लूटने वाली 9 लुटेरी दुल्हनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

50 से ज्यादा परिवारों को लूटने वाली 9 लुटेरी दुल्हनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

पुणे क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। जिसमें महिलाएं नकली शादी करके लोगों को लूटती थी। इस गिरोह की 9 महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य की तलाश अभी जारी है। इन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, और कर्नाटक में 50 से ज्यादा परिवारों में शादी की और उनके गहने, पैसे, कीमती सामान लूटकर फरार हो गई। क्राइम ब्रांच ने जिन महिलाओं को पकड़ा है, उनकी उम्र 22 से 35 साल के बीच है। पुलिस का मानना है कि गिरोह की 12 से ज्यादा महिलाएं अभी भी फरार हैं। इस गिरोह ने शादी के नाम पर नाशिक, पुणे, सोलापुर, गुलबर्गा, वापी और कोल्हापुर में लोगों को लूटा है।
पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपए लूट जाने के मामले की जांच कर रही थी। पीड़ित ने बताया कि ज्योति पाटिल (35) करीब 1 महीने पहले उससे मिली थी। खुद को बेसहारा और गरीब बता शादी की पेशकश की। उन्होंने जनवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर ली। पिछले हफ्ते पीड़ित परिवार से लूट की शिकायत दर्ज कराई गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने पड़ताल शुरू की तो ज्योति के एक दोस्त का पता चला।। उसने बताया कि ज्योति पहले से शादीशुदा है, और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि ज्योति ही इस गिरोह की सरगना है।
पुलिस ने अब तक ज्योति पाटिल समेत नौ महिलाओं और दो पुरुषों को अरेस्ट किया है। ज्योति ने माना है कि उसने अब तक 5 लोगों से शादी की है। हालांकि इसमें से सिर्फ एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को लेकर पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी अभिनव देशमुख ने कहा “हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि जिनके साथ भी इस तरह की लूट हुई है, वह सामने आए। और हमें बताएं ताकि ऐसे और केस का खुलासा हो सके।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews