Home Uncategorized भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर हुई लूट-

भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर हुई लूट-

by marmikdhara
0 comment

एक और जहां जिले में लॉकडाउन लागू है और जगह-जगह पुलिस तैनात है‌। इसके बावजूद बदमाश लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। देर रात ऐसी ही एक घटना भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके में भी हुई। जहां एक पेट्रोल पंप से छह हथियारबंद बदमाश करीब 20 हजार लूट कर फरार हो गए‌। लूट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई‌। जिसके जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।
बता दें कि घटना नदबई कुम्हेर मार्ग पर गांव अस्तावन के पास स्थित गुरु कृपा फिलिंग स्टेशन की है। जहां देर रात छह बदमाश कार में सवार होकर आए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बीमार होने की बात कहकर कार में 1 हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया। इस दौरान पीछे खड़े एक व्यक्ति ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन ईश्वर सिंह को पीछे से पकड़ लिया। साथ ही सेल्समैन की जेब में रखे रूपए भी छीन लिए। इसके बाद बदमाश पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस गए। जहां सेल्समैन बिजेंद्र के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट की गई। इसके बाद बदमाश नदबई की तरफ भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर कुम्हेर थाना अधिकारी हवासिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। पूछताछ में पेट्रोल पंप के सेल्समैन ईश्वर सिंह और विजेंद्र ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने हत्या का भय दिखाकर लूटपाट को अंजाम दिया। सभी बदमाशों ने चपले पहनी हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गई है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews