Home News रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक और घटना, देवर ने भाभी से संबंध बनाएं, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा, शिकायत करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार-

रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक और घटना, देवर ने भाभी से संबंध बनाएं, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा, शिकायत करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

जिले के एक गांव में देवर लगने वाले युवक द्वारा शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर संबंध बनाएं। फिर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला परेशान होकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला खंडेला थाना इलाके के खटू़ंदरा गांव का है। यहां पर आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र भागीरथमल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश ने गांव की ही एक महिला जो रिश्ते में भाभी लगती है। उसे 2 साल पहले बातों में फसाया। दोनों के बीच संबंध हो गए। उसने महिला को शादी करने का झांसा भी दिया। महिला जब भी शादी के लिए बोलती तो वह बात को टाल जाता है। एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया‌। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाएं और फोटो उसके पास होना बताया। उनको वायरल करने की धमकी भी दी और इसके बाद महिला के साथ ज्यादती करता रहा।
आखिरकार परेशान हुई महिला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान आरोपी ओमप्रकाश फरार हो गया। पुलिस ने टीम बना कर आरोपी की तलाश शुरू की और 48 घंटे के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और जांच कर रही है कि आरोपी के पास महिला के अश्लील वीडियो है या नहीं। थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि बनाई गई टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews