पंजाब के मानसा जिले के गांव बुर्ज हरि निवासी 24 साल के फौजी प्रभदयाल सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह ने खुदकुशी कर ली। 62 इंजीनियर रेजीमेंट के जवान ने गत 24 मई को 815 सीईटीसी सूरतगढ़ में ड्यूटी के दौरान अपनी ही पकड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। 25 मई को गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया था। लेकिन मां-बाप ने पुलिस को एक शिकायत दी, जिसमें उन्होंने इकलौते बेटे की खुशी को लेकर सवाल उठाए। मृतक की मां ने एक ऑडियो पुलिस को सौंपा है। जिसमें प्रभदयाल सिंह का एक संदेश है।
इस संदेश में प्रभदयाल सिंह ने 3 फौजी अफसरों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जवान ने संदेश में कहा कि “वह फौज के अधिकारियों से परेशान हो रहा है। वह उनकी गुलामी और बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए मैं इस संसार को अलविदा कह रहा हूं। कृपया मुझे माफ कर देना।” इस ऑडियो को आधार बनाकर राजस्थान पुलिस ने 3 सैन्य अफसरों लेफ्टिनेंट कर्नल परंपप्रीत सिंह कोचर और विनोद कुमार व मेजर सूबेदार उधम सिंह के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)