जोधपुर जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र के इंदो का बास से एक युवक का अपहरण कर मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक रामस्वरूप और अपहरणकर्ता के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा था कि महावीर खावा की मोरिया में फोटो स्टूडियो की दुकान को कुछ दिन पूर्व रात में किसी ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। जिसके संदेह के आधार पर आपसी विवाद बढ़ गया था।
रामस्वरूप हैदराबाद में गैस का काम करता था। मृतक 5 दिन पहले ही घर आया था। जिनका पता इन बदमाशों को चल गया। दोपहर जब रामस्वरूप घर के आगे खड़ा था, उसी वक्त 5-6 बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी में उसका अपहरण कर लिया।
मतोड़ा थाना अधिकारी नेमाराम ने बताया कि इंदो का बास निवासी रामस्वरूप किशनाराम विश्नोई का अपहरण करने की सूचना मिली। जिस पर जगह-जगह नाकाबंदी करवाई गई। जब तक अपहरणकर्ता भोजासर थाना क्षेत्र के रड़काबेरा गांव के पास पहुंचे और अपहरण किए गए युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करके सड़क पर पटक कर भाग गए। पुलिस थाना मतोड़ा को सूचना मिली कि रामस्वरूप रड़काबेरा मार्ग पर पड़ा है। जिस पर मतोड़ा थानाधिकारी मय जाब्ता वहां पहुंचे। रामस्वरूप को फलोदी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वही अभी तक परिजनों की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस मृतक के रास्ते में लिए गए बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। भोजासर, मतोड़ा, लोहावट पुलिस थाना की अलग-अलग टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।
वही मोर्चरी के आगे मृतक के परिजन धरना दे रहे हैं। वे मृतक युवक की तरफ से पुलिस को दिए गए बयानों में बताएं अपहकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बयानों के आधार पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पकड़ने की मांग करते हुए कह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)