फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। दोनों तो 8 जून को दोपहर 2 बजे मुंबई के बस स्टैंड पर कार में घूमते हुए पकड़ा गया था। वह बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए थे। लेकिन तब पुलिस ने उनके डॉक्यूमेंट चेक करके छोड़ दिया था। पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच के बाद दोनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है।
मुंबई पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। क्योंकि यह जमानत की अपराध की श्रेणी में है। महाराष्ट्र में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू है। और सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही बाहर निकलने की छूट है।
रिपोर्ट के मुताबिक जिम में सेशन के बाद दिशा और टाइगर ड्राइव पर निकले थे। टाइगर पीछे बैठे थे, जबकि दिशा आगे की सीट पर थी। पुलिस ने दोनों से आधार कार्ड चेक किया और दूसरी फॉर्मेलिटीज पूरी की और उसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
दिशा ने इस साल मार्च में टाइगर के बर्थडे पर फैमिली प्राइवेट डिनर को ज्वाइन किया था। उनके साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्राफ भी थी। ईशा ने हाल ही में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में स्क्रीन शेयर की थी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)