राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री का स्टॉफ उन्हें तुरंत SMS अस्पताल लेकर गया। मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना वायरल होते ही पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज दिल्ली का दौरा था। जिसे अंतिम समय पर रद्द किया गया। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रदेश अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली जाना था। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण गहलोत अब कुछ दिन बाहर की यात्राएं नहीं करेंगे। उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।
SMS अस्पताल में प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले से मौजूद अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा सहित कार्डियोलॉजी सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा अस्पताल में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्डियक और अन्य जांचें करवाई गई।
SMS अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी के मुताबिक शुरुआती जांच में सीटी एंजियोग्राफी से पता चला है कि मुख्यमंत्री के एक आर्टरी में 90 फिसदी ब्लाॅकेज है। फिलहाल उनकी कुछ अन्य जांचें करवाने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सेकंड ओपिनियन भी नहीं जा रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक SMS अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है। SMS अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुधीर भंडारी 2 बजे मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटिन जारी करेंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत अब स्वस्थ हैं-
सीएम के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की SMS अस्पताल में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी हो गई है। अब सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। प्रदेशवासियों की दुआओं से मुख्यमंत्री जल्द ही ठीक हो जाएंगे। साथ ही परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं उनके साथ अस्पताल में ही हूं और मुख्यमंत्री एकदम स्वस्थ है। राजस्थान की जनता की दुआएं मुख्यमंत्री के साथ हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- 24 घंटे ऑब्जरवेशन में रहेंगे सीएम-
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सीएम को देर रात सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सुबह ओके डायग्नोस्टिक सेंटर में जाकर जांच कराई तो ब्लॉकेज का पता चला। एसएमएस डॉक्टरों से सलाह लेकर गहलोत आज सुबह 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे। जहां बांगड़ यूनिट में कार्डियोलॉजिस्ट के तमाम डॉक्टर्स की टीम ने करीब आधे घंटे में उनकी एंजियोप्लास्टी कर एक स्टैंड डाला है। डोटासरा ने बताया कि अब गहलोत पूरी तरह स्वस्थ हैं। और उन्हें डॉक्टर 24 घंटे के ऑपरेशन में रखेंगे।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)