गांधीनगर, गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अपनी पूरी टीम बना ली है। राजभवन में दोपहर 1:30 बजे हुई शपथ समारोह में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री बने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल है। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम 4:30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।
इन इन मंत्रियों ने ली शपथ-
कैबिनेट मंत्री में राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघनी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनु भाई देसाई, किरीट सिंह राणा शामिल है।
वही राज्यमंत्री में हर्ष साधंवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी, निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया शामिल है।
नई सरकार में नंबर दो का दर्जा होगा कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी का-
भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट के मंत्रियों में 5-5 के गुट में शपथ ली। सबसे पहले शपथ लेने वाले राजेंद्र त्रिवेदी है। जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद से आज ही इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के करीब 1 घंटे बाद ही वे मंत्री बना दिए गए। बताया जा रहा है कि पटेल की टीम में उनका दर्जा नंबर 2 का होगा।
बीजेपी में कलह के चलते टल गया था शपथग्रहण-
पहले शपथ ग्रहण बुधवार दोपहर को होना था। लेकिन नए मंत्रिमंडल को लेकर रूपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल नाराज थे। इसे लेकर बुधवार को सुबह से रात तक विधायक और वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक का दौर चलता रहा। इसके बाद हाईकमान ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा रूपाणी पर ही छोड़ दिया था। आज जब शपथ ग्रहण हुआ तो नाराजगी जताने वाले सभी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)