जयपुर, राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे। ट्रेन को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल हरी झंडी दिखाई जाएगी। जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं इस ट्रेन में सफर करेंगे। आज सुबह 11:00 बजे रेल मंत्री के साथ नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के जीएम विजय शर्मा और अन्य रेलवे के अधिकारी जयपुर स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।
जैसे कि आप सभी को मालूम है मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया था। 13 अप्रैल से इस ट्रेन में आम लोग भी सफर कर पाएंगे। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लगेगा।
वंदे भारत ट्रेन अजमेर से दिल्ली तक जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि 13 अप्रैल से गाड़ी नंबर 20977 अजमेर दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11:35 बजे पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान जयपुर, अलवर और गुड़गांव में ठहराव दिया जाएगा। जयपुर में यह ट्रेन 5 मिनट रुकेगी। अजमेर एवं गुड़गांव में दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
वंदे भारत ट्रेन अजमेर से दिल्ली का समय सारणी।
यह ट्रेन अजमेर से सुबह 6:20 से रवाना होकर जयपुर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी। जयपुर में 5 मिनट रुकने के बाद 7:55 बजे रवाना होकर अलवर 9:35 बजे पहुंचेगी। अलवर शहर में 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 9:37 बजे यहां से चलकर गुड़गांव 11:15 बजे पहुंचेंगे। यहां भी 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 11:17 बजे गुडगांव से रवाना होकर दिल्ली कैंट 11:35 बजे पहुंचेंगे।
वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अजमेर आने की समय सारणी
दिल्ली से वापस आने में जय एक्सप्रेस शाम 6:40 बजे दिल्ली से अजमेर के लिए रवाना होंगी। गुडगांव अलवर होते हुए रात 10: 05 बजे जयपुर पहुंचेगी। रात्रि 10:10 जयपुर से रवाना होकर रात 11:55 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी।
वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानकारी।
वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। हर बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। ट्रेन में 12 एसी चेयर कार, दो ऐसी एजुकेटिव चेयर कार और दो ड्राइविंग कार समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।
वंदे भारत ट्रेन में जयपुर का संपूर्ण स्टाफ होगा।
वंदे भारत ट्रेन में क्रू(लोको पायलट/गार्ड) और चेकिंग स्टाफ जयपुर का ही होगा। इस संबंध में मंगलवार सुबह प्रिंसिपल सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव की ट्रेड यूनियन के साथ अंतिम बैठक हुई थी।
अजमेर मंडल के यूनियन अध्यक्ष को आश्वस्त किया।
इस पर जयपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अहलावत और चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रशासन में अजमेर मंडल के यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी को आश्वस्त किया कि अगले वंदे भारत ट्रेन अजमेर मंडल को ही मिलेगी।
वंदे भारत ट्रेन की सामान्य जानकारी।
वर्तमान में देश में कुल 13 बंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच जनवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसके बाद यह अत्याधुनिक ट्रेन नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, दिल्ली अंब अदौरा(हिमाचल प्रदेश), चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, मुंबई-साईं नगर शिरडी, मुंबई-सोलापुर और भोपाल-दिल्ली के बीच शुरू की गई थी। के अलावा पिछले सप्ताह से चेन्नई कोयंबटूर और सिकंदराबाद तिरुपति के बीच भी ट्रेन का संचालन हो रहा है।