कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है | पति ने शराब के नशे में पत्थर से सिर कुचल कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया है। इसके बाद लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड व FSL की टीम को बुलाया गया। चार घंटे बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि स्काई पार्क के पास पत्थर के स्टॉक पर एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मौके पर डॉग स्क्वायड व FSL टीम को बुलाया गया। महिला की पहचान सायरा के रूप में हुई। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला की पति सुनील से सायरा का झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों ने शराब भी पी थी। सायरा की हत्या के बाद पति गायब हो गया। जिसे सुबह राउंडअप किया। पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उससे हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। सायरा ने सुनील से 15 साल पहले लव मैरिज की थी। पति सुनील आए दिन शराब के नशे में बेटी मारपीट करता था।