Home News घर में घुसा तेंदुआ करीब आधे घंटे तक कमरे में बंद रहा परिवार

घर में घुसा तेंदुआ करीब आधे घंटे तक कमरे में बंद रहा परिवार

by marmikdhara
0 comment

जयपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में करीब चार घंटे तक तेंदुए का आतंक रहा। इसके बाद तेंदुए को रेस्क्यू टीम ने ट्रैंकुलाइज कर झालाना सेंचुरी ले गई। बताया जा रहा है की शहर के पॉश एरिया में घुसे तेंदुए ने दो लोगों को बुरी तरह घायल भी कर दिया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे सबसे पहले तेंदुए को एक फैक्ट्री में देखा गया था। इसके बाद वह बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कैंपस में घुस गया। यहां करीब आधे घंटे तक इधर-उधर दौड़ता रहा। कॉलेज कैंपस में तेंदुए की जानकारी मिलते ही पुरे कैंपस में दशहत फैल गई और हॉस्टल में मौजूद बच्चों ने अपने आपको कमरों में कैद कर लिया। इस बीच पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरे एरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तेंदुए के बारे में सही जानकारी नहीं मिली।इसके बाद तेंदुए के एक घर में घुसने की सूचना टीम को मिली। पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची | घर के मालिक बाहर खड़े थे और अंदर उनकी पत्नी, भतीजी व भतीजी की बेटियां फंसी हुई थीं।

इसके बाद पहुंची टीम ने पहले परिवार को घर से बाहर निकला फिर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए तीन बार फायर किया जिसमे एक शॉट मिस हो गया व बाकी दो शॉट में तेंदुआ ट्रैंकुलाइज हुआ । करीब 12 बजे पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ और टीम तेंदुए को झालाना सेंचुरी ले गई।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews