राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी आगाज करने जा रही है। 18 जून को आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कि प्रदेश में सभा होने जा रही है। सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी ने सभा के लिए एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपने संगठन विस्तार के काम में जुट गई है। जयपुर में आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने आज एक साथ 5000 से ज्यादा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल सहित अन्य प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने कहा कि राजस्थान की जनता ने बार-बार भाजपा व कांग्रेस को मौका दिया है। 50 साल कांग्रेस को और 18 साल बीजेपी को मौका दिया। लेकिन इन दोनों ही पार्टियों ने हर बार जनता के साथ विश्वासघात किया। लेकिन दिल्ली की जनता ने एक बार केजरीवाल को मौका दिया और केजरीवाल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में 2100 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी टीचर नहीं है। वही 10,000 से ज्यादा ऐसे स्कूल है जहां केवल एक टीचर है। प्रदेश में 90000 से ज्यादा टीचर से पद खाली हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों को इससे कोई मतलब नहीं, इन्हें केवल सत्ता में कैसे आया जाए, इसी से मतलब है। संदीप पाठक ने कांग्रेस में गहलोत पायलट के बीच चल रहे विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों ही कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं।
बता देगी कि विधानसभा चुनाव को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी अब तक करीब 6322 पदाधिकारियों को नियुक्त कर चुकी है। पहली लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल सहित 239 पदाधिकारी, दूसरी लिस्ट में 1057 पदाधिकारी और तीसरी लिस्ट में 5026 पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इन 5000 पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल का कहना है कि हम जल्द ही यह संख्या 12000 तक लेकर जाएंगे। प्रदेश में गांव गांव ढाणी ढाणी तक आम आदमी पार्टी का संगठन होगा।
राजस्थान में केजरीवाल की सभा से आप करेगी चुनावी आगाज
127
previous post