Home Bollywood एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

by marmikdhara
0 comment

22 मई को टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंधेरी स्थित अपने घर के बाथरूम में वे बेहोश मिले थे। जानकारी मिलने पर आदित्य के दोस्त आया और उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चूंकि मामला संदेहास्पद है इसलिए पुलिस भी इस मामले में इंवॉल्व हो गई है। पुलिस का कहना है कि आदित्य की मौत कथित रुप से फिसलने और बाथरूम में गिरने से हुई है। आदित्य के कान और सिर पर चोट के दो निशान भी देखे गए हैं। आदित्य के घर काम करने वाली हाउस हेल्प का कहना है कि वह कई दिनों से बीमार थे। और उन्हें उल्टियां भी हो रही थी।
हाउस हेल्प के बयान के अनुसार आदित्य सोमवार की सुबह 11 बजे सो कर उठे। उन्होंने नाश्ते में पराठा खाया, लेकिन खाने के तुरंत बाद उन्हें लगातार उल्टियां होने लगी। इसके बाद उन्होंने खिचड़ी बनाने को कहा। दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच आदित्य बाथरूम चले गए। इसके बाद बाथरूम से जोर की आवाज आई। हाउस हेल्प ने देखा कि आदित्य जमीन पर गिरे हुए हैं। इसके बाद हाउस हेल्प दौड़ते हुए वॉचमैन के पास गई। वॉचमैन ने देखा कि बाथरूम की टाइल्स टूटी हुई है। वॉचमैन ने आदित्य उठाकर बेड पर लेटाया। पास के ही एक डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने आदित्य को हॉस्पिटल में शिफ्ट करने को कहा।
डॉक्टर के सुझाव के बाद आदित्य की फीमेल फ्रेंड को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई और आदित्य को एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन वहां उन्हें तुरंत जोगेश्वरी के टोमा सेंटर शिफ्ट किया गया। वहां पर डॉक्टर ने आदित्य की मौत की पुष्टि कर दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आदित्य की मां भी मुंबई पहुंच चुकी है। सिद्धार्थ हॉस्पिटल में आज ही पोस्टमार्टम होना है। उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews