Home News 9 नवंबर को फिर से फील्ड में उतरेंगे सीएम अशोक गहलोत-

9 नवंबर को फिर से फील्ड में उतरेंगे सीएम अशोक गहलोत-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर से फील्ड में उतरेंगे। 9 नवंबर को अशोक गहलोत दौरे की शुरुआत अपने जोधपुर दौरे के साथ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। साथ ही मंडोर में प्रशासन गांव संग अभियान के कैंपों में विजिट करेंगे। साथ ही जोधपुर में ही प्रशासन शहरों के संग अभियान के केन्द्रों का भी निरीक्षण करेंगे।

जोधपुर में जनसुनवाई और प्रशासन शहरों के संग अभियान कैंपों में जाएंगे गहलोत-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 9 नवंबर को सुबह 11 बजे जयपुर से विशेष विमान से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। जहां दोपहर 1 से दोपहर 2 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई का कार्यक्रम है। जनसुनवाई में संभाग के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। दोपहर 2:30 बजे मंडोर के जालेली फौजदार में प्रशासन गांव संग अभियान के कैंपों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वार्ड 79 और 80 के डिगाड़ी कला स्कूल में लगे प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैंपों का विजिट कर निरीक्षण करेंगे।

मुख्य सचिव ने जोधपुर संभाग के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि जोधपुर दौरे की तैयारियों को जयपुर के मुख्य सचिव ने अंतिम रूप दे दिया है। जोधपुर संभागीय आयुक्त जोधपुर और संभाग के सभी जिला कलेक्टर को खास तौर पर निर्देश दिए गए हैं। जोधपुर नगर निगम प्रशासन को भी साफ-सफाई और पट्टे ट्रांसफर करने की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में सभी विभागों के अफसरों को मुस्तैदी से काम करने और सीएम के दौरे के दौरान छुट्टियां नहीं लेने की भी निर्देश दिए गए हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews