पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र(KVP)योजना में एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है इसमें अभी 6.9% ब्याज दिया जा रहा है इसके फायदे के बारे में बताते हैं।
आकर्षक ब्याज दर:-
इस योजना में प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। इस पर एक पेड़ से ब्याज मिलता है। इस पर फिलहाल 6.9%का ब्याज मिलता है।
किसी दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर किया जा सकता है :-
इसमें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को यह सर्टिफिकेट ट्रांसफर किया जा सकता है। इसे एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है।
ढाई साल का लॉक इन पीरियड:-
अगर आप अपना पैसा निकलवाना चाहते हैं। तो आपको कम से कम ढाई साल (30 महीने) का इंतजार करना होगा। इसमें ढाई साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है यानि आप इतने साल तक इस स्कीम से पैसा नहीं निकाल सकते।
निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं:-
किसान विकास पत्र में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है हालांकि इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रुपए का होना चाहिए आप 100रुपए की मल्टीपल में कितनी भी राशि जमा कर सकते हैं।
पैसा कितने समय में दुगना:-
अगर आप किसान विकास पत्र में पैसा लगाते हैं तो मौजूदा 6. 9% फ़ीसदी की सालाना ब्याज दर से लगभग 10 साल 4 महीने (124 महीने) में पैसा डबल हो जाएगा।
टैक्स पर कोई छूट नहीं:-
अगर आप इनकम टैक्स सेविंग के लिए निवेश करना चाहते हैं तो इस स्कीम में पैसा ना लगाएं। इस स्कीम में निवेश करने में आपको टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा।
विकास शर्मा (मार्मिक धारा)