अमेरिका, अफगानिस्तान के 66% हिस्से पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। अमेरिकन राष्ट्रपति ने अफगान नेताओं और सेना को अपनी मातृभूमि के लिए लड़ने की अपील की है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जीत अफगानिस्तानीयो की होगी।क्योंकि अफगानिस्तानीयो की संख्या तालिबानियों से बहुत अधिक है।US अफगान सेना को हवाई सहायता, भोजन ,सैलरी देना जारी रखेगा।
ट्रेंड अफगानी सैनिक:-
US मैं तीन लाख सैनिकों को ट्रेनिंग दी है। US मैं 11 सितंबर तक युद्ध ग्रस्त सभी अमेरिकी सैनिकों को वापसी का आदेश दिया है ।95% अमेरिकी सैनिक वापस लौट चुके हैं।
अमेरिका अफगानिस्तान में आतंक का खात्मा करने गया था:-
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अमेरिका उन लोगों से 11 सितंबर का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान गया था जो यूएस पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान को सुरक्षित पनाहगाह बनाना चाह रहे थे।
तालिबान के लगातार हमले जारी:-
पिछले बुधवार को काबुल में तालिबानियों ने रक्षा मंत्री के घर को निशाना बनाया। इस हमले में 8 नागरिक मारे गए दर्जनों घायल हुए। यह तालिबानियों का गाने अफगानिस्तान में सबसे बड़ा हमला था।
तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद में एक लिखित बयान में कहा कि काबुल सरकार के प्रमुख लोगों के खिलाफ तालिबान के हमलों की यह शुरुआत है। यह हमने आगे भी जारी रहेंगे शुक्रवार को तालिबानियों ने अफ़गान सरकार के मीडिया प्रमुख दावा खान मेनापाल की हत्या कर दी।
विकास शर्मा (मार्मिक धारा)