Home Lifestyle Birthday special–दीपिका पादुकोण जो कईयो को अपना दिल दे चुकी है।

Birthday special–दीपिका पादुकोण जो कईयो को अपना दिल दे चुकी है।

by marmikdhara
0 comment

बॉलीवुड स्टारों में एक मशहूर नाम दीपिका पादुकोण । दीपिका पादुकोण अपनी व्यवसायिक जिंदगी के साथ साथ निजी जिंदगी में भी सुर्खियों में रही है। उनकी अफेयर्स हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। आज हम बर्थडे स्पेशल में उनके निजी जीवन से संबंधित सुर्खियों पर चर्चा करते हैं।
फिल्मों में कदम रखने से पहले दीपिका पादुकोण का निहार पंड्या के साथ रोमांस चला। दोनों ने काफी हॉट फोटोशूट भी करवाया। इस दौरान दोनों की अफेयर्स ने न्यूज़ चैनल की हेड लाइन में जगह बनाई। दोनों एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे और काफी समय तक लिव इन में भी रह चुके हैं । लेकिन 3 साल के बाद दोनों अलग हो गए।
इसके बाद दीपिका ने युवराज को भी डेट किया। युवराज ने दीपिका को अपना दोस्त बताया। दीपिका युवराज के कपड़ों के लॉन्च के दौरान भी मौजूद थीं। ऐसे में जाहिर है कि दोनों के बीच में कोई मतभेद नहीं है। दोनों आज भी दोस्त हैं। इसके बाद दीपिका ने महेंद्र सिंह धोनी को भी डेट किया था। लेकिन आज तक दोनों ने इस रिश्ते को लेकर कभी किसी तरह की कोई बात नहीं की। धोनी दीपिका से शादी करना चाहते थे लेकिन दीपिका उस दौरान अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहती थी।
फिल्मों में आने के बाद दीपिका पादुकोण का झुकाव रणवीर कपूर की ओर हुआ। एक समारोह के दौरान उन्होंने स्टेज के पीछे रणवीर कपूर को आई लव यू कहा। दोनों ने कई बार यह स्वीकार किया कि वह एक दूसरे को चाहते हैं। जिसके बारे में दीपिका ने हमेशा खुलकर बात की।
दोनों की लव स्टोरी “बचना ए हसीनो”के सेट से शुरू हुई तथा काफी लंबे समय तक चली। वर्ष 2010 में प्रसारित टीवी शो “कॉफी विद करण”के एपिसोड में करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहती हैं? जिसमें उन्होंने एक विवादास्पद जवाब दिया। बाद में इसी शो में करण जौहर ने सोनम कपूर के साथ उस जवाब का मजाक उड़ाया। जिससे रणवीर कपूर के पापा ऋषि कपूर काफी नाराज हो गए थे। दोनों लगभग 3 साल साथ रहे यह रिश्ता भी दुखद मोड़ पर खत्म हो गया। दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। आजकल रणवीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में है। दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर भी करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कहा था “एक समय आया था जब मुझे लगा कि मैं प्यार में पड़ गई हूं।वो एक ऐसा रिश्ता था जो मुझे लगा था कि सीमाओं से परे जाएगा। दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। रणवीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर दीपिका खूब सुर्खियों में रही।
रणवीर कपूर के ब्रेकअप के बाद दीपिका को सिद्धार्थ माल्या के साथ लगातार देखा गया। यहां तक कि दीपिका की खातिर सिद्धार्थ ने अपना वजन तक कम कर लिया था ताकि उनकी और दीपिका की जोड़ी अच्छी लगे। फिर भी दीपिका के साथ उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला।
दीपिका पादुकोण ने 14 व 15 नवंबर 2018 को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के साथ रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी कर ली ।

(मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews