130
- मध्यप्रदेश की महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा शादी का झांसा देकर 3 साल से कर रहा था यौन शोषण।
- राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा सीट से भाजपा विधायक ने प्रताप लाल भील।
उदयपुर के गोगुंदा सीट से विधायक प्रताप लाल गमेटी के खिलाफ एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर पिछले 3 साल से यौन शोषण कर रहा है। महिला ने उदयपुर के आईजी सत्यवीर सिंह को लिखित शिकायत की। इसके बाद गोगुंदा थाने में FIR दर्ज कराई गई। वही विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला होने की वजह से अब इस मामले की जांच CBCID को सौंपी गई है।
महिला ने शिकायत में बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात विधायक से एक कार्यक्रम के दौरान उदयपुर में हुई थी। इसके कुछ वक्त बाद दोनों मे मेलजोल बढ़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों के बाद ही प्रताप लाल ने मुझे शादी का वादा किया और उदयपुर और नीमच में कई बार मेरे साथ संबंध बनाए। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद अब विधायक शादी के वादे से मुकर गया।
उदयपुर एसपी राजीव ने बताया कि गुरुवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला विवाहित है, और नीमच में रहती है। विधायक के खिलाफ केस होने की वजह से जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। वहीं इस घटना के बाद से ही विधायक प्रताप लाल का मोबाइल फोन बंद है। उनके करीबियों का कहना है कि विधानसभा की तैयारियों के सिलसिले में विधायक जयपुर गए हुए हैं।
विधायक प्रताप लाल गोगुंदा सीट से दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत विधानसभा पहुंचे हैं। प्रताप लाल ने दोनों बार कांग्रेस के कद्दावर नेता मांगीलाल गरासिया को चुनाव में शिकस्त दी। इससे पहले प्रताप लाल दो बार सरपंच भी रह चुके हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खेमे के माने जाते हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)