Home News राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू, सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत-

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू, सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,  राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के फार्मूले पर आज सोनिया गांधी से मंजूरी मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे हैं।

कल रात को राहुल गांधी के आवास पर प्रियंका गांधी की मौजूदगी में राजस्थान के मुद्दों को लेकर लंबी बैठक हुई थी। प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा की थी। इस बैठक में सभी खेमों के नेताओं को जगह देकर संतुष्ट करने के फार्मूले पर भी चर्चा की गई।

गहलोत विस्तार के पक्ष में, दूसरा पक्ष फेरबदल के पक्ष में-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिलहाल विस्तार के पक्ष में है। पहले फेज में 9 में से ज्यादातर खाली जगहों पर मंत्री बनाए जाने के पक्ष में है। हाईकमान के कुछ नेता नॉन परफॉर्म मंत्रियों को हटाकर मंत्रिमंडल फेरबदल करने के पक्ष में है। दोनों ही मॉडल पर विस्तार से चर्चा हुई है।

गुजरात प्रभारी रघु शर्मा और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी के साथ प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को मंत्री बनाए रखने या ना रखने पर भी चर्चा हुई। प्रभारियों के लिए यह तर्क दिया गया है कि बीजेपी में केंद्रीय मंत्रियों को राज्यों का प्रभारी बना रखा है। इसलिए इन्हें भी रखा जा सकता है। कुछ नेता एक व्यक्ति एक पद के पक्ष में है। हालांकि इस पर भी फैसला सोनिया गांधी के स्तर पर ही होने की संभावना है।

पायलट कैंप के साथ सरकार का साथ देने वालों को भी जगह-
मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में सचिन पायलट कैंप के विधायकों, मंत्रियों को भी जगह मिलेगी। पायलट कैंप में चार से छह मंत्रियों की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक पायलट कैंप से 3 से 4 मंत्री बन सकते हैं। सरकार का साथ देने वाले निर्दलीयों में से एक या दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। बसपा से कांग्रेस में आने वाले एक-दो विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्री बनने से वंचित रहने वालों को भी एडजस्ट करने का फार्मूला तैयार किया जा सकता है।

विस्तार फेरबदल का समय भी आज ही तय होगा-
सोनिया गांधी के स्तर पर आज मंत्रिमंडल फेरबदल से लेकर सरकार और संगठन से जुड़े बहुत से लंबित मुद्दों पर फैसला होने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार या फेर बदल का समय भी आज ही तय हो जाएगा। इस सप्ताह या अगले सप्ताह कभी भी शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। ज्यादा संभावना अगले सप्ताह की बताई जा रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews