जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाना क्षेत्र के पिचियाक गांव के स्टेट हाईवे-61 का रात 11 बजे बेटे का मुंडन करवाकर रामदेवरा से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईजबकि आठ घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पिचक गई। पुलिस को शव और घायलों को बाहर निकालने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार मुंडन और रामदेवरा दर्शन के लिए मध्य प्रदेश का रहने वाला परिवार आया था। यहां से दर्शन कर लौट रहे थे। सोमवार देर रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया। वहीं शवों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया | बताया जा रहा है की ईको वैन चला रहे श्याम सिंह सिसोदिया पुत्र फतेह सिंह, गीता बाई पत्नी यशवंत सिंह और कोमल उर्फ जानकी की मौत हो गई। प्रेम सिंह , विष्णु, कृष्णा बाई, सीमा पत्नी रामेश्वर, धापू बाई पत्नी विष्णु सिंह, कृष्णपाल सिंह पुत्र यशवंत सिंह, कविता पत्नी प्रेम सिंह और विनय प्रताप सिंह पुत्र प्रेम सिंह गंभीर घायल हैं।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.com