Home Bollywood मशहूर साउथ एक्टर चिरंजीवी हुए पद्म विभूषण से सम्मानित

मशहूर साउथ एक्टर चिरंजीवी हुए पद्म विभूषण से सम्मानित

by marmikdhara
0 comment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मई को नई दिल्ली में  चिरंजीवी और वैजयंती माला को सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए और मशहूर नर्तकी पद्मा सुब्रमण्यम को दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा। विजेताओं की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी पर की गई थी। सिनेमा जगत से चिरंजीवी, वैजयंती माला और मशहूर नर्तकी पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण के लिए चुना गया था।

कोनिडेला चिरंजीवी: 68 साल के एक्टर चिरंजीवी 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में आंध्र प्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण मिल चुका है। वहीं 9 मई को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है |

वैजयंती माला बाली: 50- 60 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस वैजयंती माला रही हैं। 87 साल की वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म से करियर शुरू किया था। उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।

पद्मा सुब्रमण्यम: पद्मा सुब्रमण्यम भरतनाट्यम नर्तकी हैं। वो एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं। पद्मा के सम्मान में जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस में कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews