चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है | चंडीगढ़ पुलिस में जल्द 700 कांस्टेबल भर्ती होगी | जिसको लेकर केंद्र सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में आज पुलिस विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। वहीं, चंडीगढ़ के DGP ने बाकायदा ट्विटर पर इस संबंध में पोस्ट भी अपलोड की है।
यह भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल्स के तहत की जाएगी। जिसमें 223 पोस्ट महिलाओं के लिए रखी गई हैं। इन पोस्टों के लिए 12वीं क्वालिफिकेशन रखी गई है। डिटेल में जानकारी चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in/ पर जाकर ली जा सकती है। 2018 के बाद चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती होने जा रही है।
अगले हफ्ते से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। जुलाई अंत में पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पोस्ट रिजर्व होंगी।